जनपद चम्पावतनवीनतम

टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे # स्वाला का मलवा बना चुनौती, एक सप्ताह बाद हालात जस के तस, डीएम एसपी ने फिर किया मौका मुआयना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी विनीत तोमर तथा पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने स्वाला में हुए भूस्खलन के बाद से बंद हुए नेशनल हाईवे को खोलने को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कार्य मे तेजी से काम करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि लगातार मलबा तथा पत्थर आने से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि हम मार्ग को खोलने को लेकर पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मलबा तथा पत्थर आने बन्द हो जाते हैं वैसे ही काम शुरू कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्ग जल्द से जल्द चालू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे भी मौजूद रहे। अधिकारी मार्ग खोलने के कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

रविवार को डीएम विनीत तोमर व एसपी लोकेश्वर सिंह ने स्वाला में आए मलवे को हटाने के कार्य का किया निरीक्षण। एनएच के अधिकारियों को निर्देश देते डीएम विनीत तोमर।
Ad Ad