चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना, सीएम धामी ने लिया हादसे का संज्ञान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर उफान पर आए किरोड़ा नाले में एक मैक्स जीप बह गई। हादसे में एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने छह लोगों को बहने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि जीप में नौ लोग थे। दो की तलाश की जा रही है। वहीं पांच घायलों का उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीएम नवनीत पांडेय ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि …किरौड़ा नाला, टनकपुर (चम्पावत) में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

दिनांक-09.08.2024 को प्रात-09:30 AM पर पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा आपातकालीन परिचालन केन्द्र चम्पावत को बताया गया कि किरौड़ा नाले में 01 मैक्स वाहन बह गया है। जिसमें लगभग 09 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 05 व्यक्तियों का निकाला गया है। जिन्हें 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर भेजा गया था। जिसमें से 01 किशोरी की मृत्यु हो गयी है तथा 04 महिला 01 पुरूष का इलाज चल रहा है। 01 पुरुष चंचल सिंह मौनी पुत्र प्रह्लाद सिंह मौनी निवासी ज्ञानखेड़ा अपने घर चले गये हैं।

Ad Ad
जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पांडे।

हादसे में कु. बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी विजयपुर पकड़िया, खटीमा, उधम सिंह नगर की मौत हुई है। वहीं कु. पवनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया, खटीमा, उधम सिंह नगर, कु. अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुजिया खटीमा, उधम सिंह नगर, कु. सीमा पुत्री सुखविंदर सिंह, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी विजयपुर पकडिया खटीमा, उधम सिंह नगर, उवेश पुत्र खुरशीद उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी वार्ड-03 वर्मा लाईन तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) (ड्राइवर), कु. गीता कठैत पुत्री अमर सिंह, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी खेतखेड़ा घायल हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर राजस्व विभाग के 10 कार्मिक SDRF के 16 जवान सिविल पुलिस के 10 जवान, अग्निशमन विभाग 13 जवानों मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य में लगे हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने भी मौका मुआयना किया और राहत एवं बचाव कार्य में लगे जवानों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस ने मृतक बालिका के पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों के परिजन भी उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंच गए हैं। उधर, खटीमा के एसडीएम रविन्द्र बिष्ट भी घटनास्थल पहुंचे। साथ ही अस्पताल पहुंच कर उन्होंने घायलों की जानकारी भी ली।

Ad Ad