चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : पूर्व विधायक ने हादसे के लिए कार्यदायी संस्था को ठहराया जिम्मेदार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर पुलिस वाहन के हादसाग्रस्त होने पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कार्यदायी संस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी इस ओर से मुंह मोड़े हुए हैं।

पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा है कि थाना तामली का सरकारी वाहन चूका के समीप खेत में कार्यदाई सस्था और विभाग की घोर लापरवाही के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उपनिरीक्षक समेत चार पुलिस के जवान घायल हो गए। बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई। जिम्मेदार पद पर बैठे लोग इस सड़क मार्ग की सुध लेने को तैयार नहीं दिख रहे। काफी लंबे समय से सड़क जगह जगह पर क्षतिग्रस्त है। विभागीय कर्मचारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। (पीआईयू) परियोजना कार्यान्वयन इकाई टनकपुर के अधिशासी अभियंता कई दिनों से लापता हैं। पूर्व विधायक ने कहा है कि मुझे लगता है उन्हें इस सड़क की कोई भी सही जानकारी नहीं है। पूर्व विधायक ने तत्काल सड़क सुधारीकरण की मांग की है। जिससे भविष्य ऐसी कोई घटना घटित ना हो।

Ad Ad

Ad Ad