टनकपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया आधा दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास
टनकपुर/चम्पावत। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने नाली निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण, नाली चौड़ीकरण व संपर्क मार्ग समेत नगर में होने वाले आधा दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
वार्ड नंबर छह में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद सब्या वाल्मीकि, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ नाली निर्माण एवं चौड़ीकरण, वार्ड नंबर 10 में सड़क निर्माण, वार्ड नंबर तीन में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। ईओ ऋषभ उनियाल ने बताया कि नगर के विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। अन्य निर्माण कार्य जिनका टेंडर एवं कार्यादेश जारी किया जा चुका है के निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। जिससे नगर के समग्र विकास को गति मिलेगी। नगर पालिका परिषद द्वारा जनहित एवं विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं एवं सुधारीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद दिनेश कुमार, सब्य वाल्मीकि, वर्षा शर्मा, वकील अंसारी, दिलदार अली, सविता बिष्ट, हसीब अहमद, योगेश पांडेय, पालिका कार्मिक विनोद बिष्ट, अनुराधा, प्रिया बिष्ट, हेमंत टंडन, बसंतराज चंद आदि मौजूद रहे।



