टनकपुर : रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का धरना शुरू

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को धरना व क्रमिक अनशन के पहले अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इसके बाद रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। कैलाश भट्ट ने बताया कि 21 मई से 31 तक नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 1 जून तक सरकार द्वारा संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों के हक में फैसला नहीं लिया गया तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में गोकुल सिंह, महामंत्री सुरेश राणा, जयदेव नेगी, पूर्ण राम, दिनेश चंद्र भट्ट, पंकज भट्ट, दिनेश चंद्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट, अनिल, केदार, कृष्णा रजवार आदि शामिल रहे।


