चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : भारत विकास परिषद की समूह गान प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल प्रथम

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को टनकपुर में भव्य समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हिंदी और संस्कृत में समूह गान प्रस्तुत किए। विजन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, ब्लू माउंटेन स्कूल ने द्वितीय और पैरामाउंट स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवी दत्त जोशी, परिषद पर्यवेक्षक अनिल मित्तल, महामंत्री हरीश शर्मा और खटीमा भारत विकास परिषद अध्यक्ष दीपक बतरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष भुवन जोशी ने की। निर्णायक मंडल में बनबसा से रवींद्र पांडे तथा खटीमा से दीपक सिंह एवं नर सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए।

Ad Ad

विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतिथियों और परिषद पदाधिकारियों ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अंकुर टंडन, विनय अग्रवाल एवं मनुश्रवा आर्य ने किया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा हिंदी-संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा समेत परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।