Monday, May 11, 2026
जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर की महिला ने पति व ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर की एक ​महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने समेत कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विष्णुपुरी कालोनी निवासी मीनाक्षी ने कोतवाली में पति सतीश चंद्र जोशी पुत्र बाला दत्त जोशी, बालादत्त जोशी, गोविंदी जोशी पत्नी बाला दत्त जोशी निवासी, हेमलता भट्ट पुत्री बाला दत्त जोशी व गीता जोशी निवासी कुमौड़ थाना पिथौरागढ़ के खिलाफ उसके साथ गाली गलौज करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं दहेज की मांग करने और ना देने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने f.i.r. संख्या-23/2023 धारा- 323/504/506/498A भा0द0वि0 व 3/4 दहेज प्रतिबंध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना चार दिसंबर वर्ष 2018 की बताई गई है। वहीं पुलिस को तहरीर शनिवार 25 फरवरी 2023 को दी गई है।

Ad Ad