नवीनतमपिथौरागढ़हादसा

50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। बरसायत क्षेत्र में एक ब्रेजा कार सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग और थल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवार चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को बरसायत क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली बेरीनाग और थाना थल की पुलिस टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि ब्रेजा कार संख्या UK05F7913 सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। वाहन में सवार चारों लोग घायल थे। पुलिस टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Ad

Ad