उत्तराखण्डनवीनतमबागेश्वर

युवती को हो गया दो बच्चों की मां से प्यार, शादी की जिद पर अड़ी, परिजनों के संग जाने से इनकार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। एक युवती दो दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। उस पर प्यार का ऐसा खुमार छाया है कि उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। परिजन बेटी को मनाकर हार गए तो कोतवाली पुलिस की शरण में जा पहुंचे। पुलिस ने भी युवती के बालिग होने की बात कहते हुए मामले में किसी तरह की मदद करने में असमर्थता जता दी। अलबत्ता इस दौरान कोतवाली के आसपास भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते युवती-महिला का प्यार पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया।

रविवार शाम को पिथौरागढ़ निवासी युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी बालिग बेटी के बागेश्वर निवासी महिला के साथ संबंध होने की बात कही। परिजनों का कहना था कि महिला शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। उनकी बेटी उस महिला से शादी करने की बात कह रही है और महिला से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। महिला को भी इस संबंध से कोई आपत्ति नहीं थी। इस तरह के पेचीदा मामले को देखकर पुलिस वालों का भी दिमाग घूम गया। इस दौरान महिला और युवती के प्यार की बात जैसे ही नगर में फैलने लगी तो कोतवाली के आगे लोग जमा होने लग गए और तरह-तरह की चर्चा होने लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा है कि युवती नाबालिग होती तो उसकी काउंसिलिंग की जाती, लेकिन वह बालिग है। इधर, सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है।

Ad Ad
Ad Ad