टनकपुर

टनकपुर # नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर की एक नाबालिग को एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। युवक दूसरे समुदाय का है। नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को जाहिद नाम का युवक प्रेम प्रसंग में फंसा कर भगा ले गया। तहरीर में कहा है कि उसकी लड़की 15 सितंबर को मौसी के घर खटीमा जाने की बात कहते हुए घर से निकली, लेकिन तब से घर नहीं आई। आरोप लगाया था कि जाहिद नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है। एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की गई। चेकिंग अभियान चलाया गया। आईटीआई के समीप से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से किशोरी को बरामद किया गया। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 506 व पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Ad Ad