जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : कार में ले जाई जा रही तीन पेटी शराब पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पुलिस ने निकाय चुनाव में मतादाताओं को बांटने के लिए एक कार में ले जाई जा रही शराब को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कार को सीज कर लिय गया है। ये शराब 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग के कार्यालय के पास 21 जनवरी की शाम एक कार (uk03 a/6365) से अंग्रेजी शराब की 3 पेटी औ बीयर की 1 पेटी बरामद की गई। शराब की पेटी में 375 एमएल की बोतल थी। बताया गया कि कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी से जुड़े कुछ लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। अलबत्ता पुलिस के पहुंचने से पहले कार चला रहा शख्स कार छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad