टनकपुर में हाईवे पर टिप्पर पलटा, दो घायल
ADVERTISEMENTS
टनकपुर। टनकपुर चम्पावत हाईवे पर एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिनका उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
बुधवार शाम को श्यामलताल से चम्पावत जा रहा टिप्पर यूके03/एसी5652 सूखीढांग के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अमोडी निवासी 24 वर्षीय सोनू भट्ट पुत्र धर्मानंद भट्ट और नायकगोठ निवासी 30 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र समरपाल सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

