चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

युवा व्यापारी मनोज कलखुड़िया को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर के युवा व्यापारी स्वर्गीय मनोज कलखुड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चम्पावत व्यापार मंडल द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में व्यापारियों ने दिवंगत मनोज कलखुड़िया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी भगवतशरण राय, शनि वर्मा, ललित मोहन गोस्वामी, जिला महामंत्री कमलेश राय, भरत मेहता, किशन तिवारी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धामी, योगेश चिलकोटी, सुरेश पंगरिया, दीपक तड़ागी, शेखर मुरारी, श्याम फर्त्याल, गिरीश अधिकारी, ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Ad Ad