सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यापारियों ने उठाई आवाज, उन्मूलन अभियान में भागीदारी की अपील
चम्पावत। व्यापार संघ चम्पावत और जीएसटी विभाग टनकपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा ने की।
गोष्ठी में सहायक आयुक्त जीएसटी विभाग अखिलेश शुक्ला ने सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण और आमजन को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने व्यापारियों से पॉलीथिन के उपयोग से बचने और पॉलीथिन उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।


इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री कमलेश राय, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी कुंदन बिष्ट, ललित मोहन गोस्वामी, अक्षय राय, केदार दत्त जोशी, नवीन सुतेड़ी, मुक्तेश वर्मा, दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री आनंद अधिकारी, आनंद राणा, अरुण वर्मा, हेम थ्वाल, भैरव जोशी, सुनील पुनेठा, एडवोकेट मोहित पांडे, एडवोकेट दीपक जोशी तथा जीएसटी विभाग के विकास चंद समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

