नवीनतमनैनीतालहादसा

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: मैक्स वाहन 100 मीटर खाई में गिरा, दो की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल। विकास खंड धारी में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बबियाड़-दुदुली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी की ओर जा रही एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दुदुली निवासी 40 वर्षीय लता देवी पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और अम्दौं निवासी 52 वर्षीय हरीश चंद्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17), सुभाष बेलवाल (13) और दिनेश चंद्र शर्मा (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। धारी के प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि चार अन्य घायल हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad

पुलिस ने बताया कि सोमवार 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि दुदली गांव के पास कोई वाहन खाई में गिर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव का कार्य शुरू किया। खाई में गिरे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इसके बाद सभी लोगों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी के डॉक्टर हिमांशु कांडपाल के अनुसार हरीश बेलवाल और लता शर्मा को मृत अवस्था में लाया गया, जिन्हें मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं नेहा बेलवाल, कमल शर्मा, सुभाष बेलवाल और दिनेश शर्मा को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में घायल हुए भाई-बहन के पिता की हो गई है। हरीश बेलवाल अपने बेटे सुभाष और बेटी नेहा के साथ बाजार से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन बेकाबू होकर खाई में पलट गया, जिसमें नेहा और सुभाष घायल हो गए, जबकि हरीश की मौत हो गई।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया गांव कि सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। आज भी हादसा सड़क की बदहाली के चलते हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Ad Ad