चम्पावत : खूनाबोरा के समीप बेकाबू कार पैराफिट से टकराई, महिला समेत तीन घायल
चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनाबोरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल लोग ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक कर के दोनों एयरबैग खुलने से कर सवारों को ज्यादा चोट नहीं पहुंची।
सोमवार 27 अप्रैल को पूर्वान्ह एनएच पर खूनाबोरा क्षेत्र में गुरुकुलम एकेडमी विद्यालय के गेट के समीप खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या यूके04एसी/ 6537 अनियंत्रित होकर एकाएक एनएच किनारे दाहिनी तरफ के पैराफिट से टकरा गई। हादसे में 50 वर्षीय हेमचंद्र पांडेय पुत्र कृष्णानंद पांडेय निवासी अमाऊ खटीमा को हल्की चोटें आईं। कार सवार 48 वर्षीय गायत्री पांडेय पत्नी हेमचंद्र पांडेय और 17 वर्षीय जलज पांडेय घायल हो गए। सभी को चम्पावत जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गायत्री के माथे पर ज्यादा चोट है। हेम चंद्र एवं जलज को हल्की चोटें आई हैं। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। कार खटीमा की तरफ जा रही थी ।

