उत्तराखण्डक्राइम

वन दरोगा भर्ती में दो गिरफ्तार, एसएसपी एसटीएफ ने किया खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती मामले में कल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आज एसटीएफ ने हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने साफ कहा हम धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे। उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई वन दरोगा भर्ती जांच के लिए डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीजीपी ने यह मामला एसटीएफ को सौंप दिया है। एसटीएफ की शुरुवाती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि हो चुकी है और एसटीएफ द्वारा दून साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा चुका है। आपको बता दें कि वन दरोगा के 316 पदों के लिए वर्ष 2021 में 16 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं करवाई गई थी जो कि 18 शिफ्टों में हुई थी। एसटीएफ की जांच में भर्ती में अनियमितताएं पाई गई है और भर्ती में हुए घोटाले की पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है। इस मामले में वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने भी इस परीक्षा में हुए घोटाले की पुष्टि की बात को कबूल किया है। उनका कहना है कि यह सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई है। अब जिस प्रकार से शासन आदेश जारी करेगा उस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी।

Ad Ad