क्राइमनवीनतमबनबसा

बनबसा में 05.38 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो लोगों को पांच ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूरत सिंह कश्मीर सिंह निवासी भूडझाला बिचवा नानकमत्ता उधम सिंह नगर से 03.23 ग्राम अवैध स्मैक व प्रमोद कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना सितारगंज उधम सिंह नगर से 02.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 8/21 NDPS act पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई हेमंत सिंह, हे0का0 कमल कुमार, का0 अनिल कुमार, का0 जीवन चंद पांडे शामिल रहे।

Ad Ad