जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : मलबा आने के चलते सुबह से ठप है एनएच पर आवाजाही, जिले की 18 अन्य सड़कें भी बंद, लोग परेशान

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलवा आने के चलते तीन दिन से आवाजाही प्रभावित है। आज सुबह 19 जुलाई को भी एनएच पर सुबह करीब 6 बजे से आए मलबे से आवाजाही बंद रही। एनएच पर 3 जगह मलबा आने से सड़क अवरुद्ध है। इससे दर्जनों वाहन और यात्री फंसे हैं। इसके अलावा चम्पावत जिले की 18 अन्य सड़कें भी बंद है।

Ad Ad

एनएच पर बेलखेल, स्वांला और धौन के पास 3 जगह मलबा आया है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुकवार सुबह करीब 6 बजे से ठप है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मशीनों के जरिए मलबा हटा रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 17 जुलाई को NH सुबह 5 बजे से 12 घंटे और 18 जुलाई को सुबह 5.30 बजे से 10 घंटे बंद रहा। वहीं सीमांत की निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क सहित चम्पावत जिले की 18 आंतरिक सड़कें भी बंद हैं। चंपावत जिले में हुई बारिशः चम्पावतः 19.50 MM, लोहाघाटः 13 MM व पाटीः 2 MM

NH Lohaghat Division:
1. NH09 Tanakpur km 53 to Pithoragarh Km 203. closed at km103, 107 and 112. EOT 10:00 am.

  1. NH 309A Ghat
    Km 1 to Dhudhela Km 93 open.
Ad