चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

यूकेडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष कापड़ी का लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने लोहाघाट कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कापड़ी ने लोहाघाट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल संगठन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उनका उत्साहवर्धन किया।
साथ ही उन्होंने मिशन 2027 के तहत चुनाव में तैयार रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ देउपा, सैनिकों प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। इसके साथ चन्द्रशेखर कापड़ी ने प्रहलाद सिंह मेहता के छोटे भाई भैरव सिंह मेहता के निधन पर दुःख जताया और शोकाकुल परिवार के घर जाकर कि दुखी परिवार को सांत्वना प्रदान की।

Ad Ad