उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

UKPSC ने 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक होंगी परीक्षाएं

ख़बर शेयर करें -

PCS, प्रवक्ता, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता समेत 11 भर्तियों की समय-सारिणी जारी, यहां देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 11 भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षाओं का आयोजन 29 नवंबर 2026 से शुरू होकर जुलाई 2027 तक किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में विभिन्न विभागों की प्रारंभिक, मुख्य और लिखित परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

Ad

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के अंतर्गत कला विषय की मुख्य परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27

परीक्षा एवं विभागप्रस्तावित परीक्षा तिथि
सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारंभिक)29 नवंबर 2026
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज-2025 (कला, मुख्य परीक्षा)6 दिसंबर 2026
सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (प्रारंभिक)27 दिसंबर 2026
उच्च न्यायालय नैनीताल वैयक्तिक सहायक-20256 जनवरी 2027
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज-2025 (गृह विज्ञान, मुख्य परीक्षा)30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी परीक्षा1 और 2 मई 2027
सहायक अभियंता (सिविल/यांत्रिक/विद्युत/कृषि/आईटी) मुख्य परीक्षा8 से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2026 (प्रारंभिक)30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)-20266 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता (मुख्य परीक्षा)26 जून से 1 जुलाई 2027

कई विभागों में नौकरी का अवसर

आयोग के परीक्षा कैलेंडर में कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा, उच्च न्यायालय नैनीताल, शहरी विकास, पशुपालन, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की भर्तियां शामिल हैं। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की मुख्य परीक्षाओं के लिए भी विस्तृत समयावधि निर्धारित की गई है। इससे तकनीकी पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी और संशोधनों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Ad