उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

खटीमा के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। खटीमा के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8:04 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार माध्यमों और अन्य स्रोतों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Ad Ad