उत्तराखण्डचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया एनएच का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार का किया जा रहा कार्य

चम्पावत। केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राज मार्ग अजय टम्टा ने रविवार 27 अप्रैल को एनएच-09 (टनकपुर से पिथौरागढ़) में टनकपुर से चम्पावत प्रभाग का स्थलीय निरीक्षण किया।

Ad Ad

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आशुतोष कुमार ने बताया कि टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी लागत लगभग 80 करोड़ रुपये है। टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 45 नए भू-स्खलन प्रभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर मंत्रालय को प्रेषित किया गया है।
स्वाला भू-स्खलन प्रभावित स्थल में हिल साइड उपचार कार्य गतिमान है, जिसे मानसून से पूर्व ही पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। खड्ड साइड में उपचार के लिए डीपीआर स्वीकृत कर, निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। मार्ग में मानसून काल में यातायात सुचारू रखने के लिए जेसीबी मशीन, पोकलैण्ड मशीन व टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। चम्पावत बाईपास निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। लागत 220 करोड़ व लम्बाई 9.85 किमी है। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad Ad