उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस ने इस नेता को दी अहम ज़िम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। इससे पहले वे प्रवक्ता और मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर मथुरा दत्त जोशी को महामंत्री संगठन नियुक्त किया जाता है। साथ ही यह अपेक्षा भी की गई है कि महामंत्री संगठन के रूप में पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा।

Ad Ad