नवीनतमनैनीताल

उत्तराखंड : पहले सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, फिर कर ली शादी, अब फांसी पर झूलती मिली…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। क्षेत्र की एक महिला को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ लव हो गया। बात आगे बढ़ी तो दोनों ने शादी भी कर ली, अब महिला का शव कमरे में फांसी के लटकता हुआ मिला है। मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने आत्महत्या क्यों​ की, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार महिला का मायका ज्योलीकोट नैनीताल और ससुराल गोवा में है। उसका पति लंदन में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल में बात हुई थी। जगदम्बा नगर भोटिया पड़ाव में किराए में रहकर 44 वर्षीय सविना सुजाता क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। उसका पति गोवा निवासी जोस डिकोस्टा लंदन में है। परिजनों के मुताबिक दोनों में सोशल मीडिया के जरिए प्रेम हुआ। इसी साल दोनों ने विवाह किया था। बीते तीन माह पहले महिला का पति छुट्टी में हल्द्वानी आया था। इस बीच महिला के लिए वीजा का आवेदन करके गया था। साथ ही एक स्कूटी भी खरीदकर दे गया था।

पता चला कि बीते शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बात हुई। इसके बाद दोपहर में पति ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। फोन नहीं उठने पर पति ने अपने ससुराल में सूचना दी। महिला की बहन ज्योलीकोट से हल्द्वानी आई। कमरे में सुजाता फांसी के फंदे से झूल रही थी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड