उत्तराखंड सरकार ने नववर्ष पर पर्यटकों की सुविधा के लिए लिया ये बड़ा निर्णय, ये दुकानें खुल सकती हैं 24 घंटे
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड शासन ने नववर्ष की पूर्व संध्या व नववर्ष पर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पर्यटन विभाग द्वारा नव वर्ष के दृष्टिगत राज्य में पर्यटकों की अत्याधिक संख्या में आने की संभावना के चलते उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय व खान पान की दुकानों को 24 घंटे खुला रखने के लिए इस शर्त के साथ अनुमति दी गई है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।


