उत्तराखण्डनवीनतममौसम

उत्तराखंड : फिर करवट लेगा मौसम, प्रदेश के इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना, बढ़ेगी ठण्ड

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में शुष्क मौसम रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस ठंड ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरे की संभावना है और मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Ad

राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक धूप खिल रही है, लेकिन हवाएं चलने के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड लोगों को परेशान कर रही है, और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने पर मजबूर हैं। पिछले कुछ दिनों में कुछ समय के लिए धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन अब ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है। प्रदेशवासियों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है, और आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है।

Ad Ad Ad Ad