उत्तराखण्डचंपावतनवीनतमराजनीति

पाटी समेत उत्तराखंड के तीन निकायों में आज होगा मतदान, लोग उत्साहित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/देहरादून। उत्तराखंड के तीन नवगठित नगर निकायों में मतदान आज 8 बजे से शुरू होगा। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिसकी तैयारियों को पूर्व में ही पूरा कर लिया था। आज नगर पालिका परिषद पाटी, नरेंद्र नगर और नगर पंचायत गढ़ीनेगी पर अध्यक्ष पद और उनके सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। वहीं मतगणना 11 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

गौर हो कि चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र और उधम सिंह नगर के गढ़ीनेगी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है, जहां पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है। ऐसे में नगर पंचायत, पाटी में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहा है। जिसकी अधिसूचना जारी हो गई। जारी अधिसूचना के अनुसार, पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और 4 सदस्यों के पदों पर मतदान होगा। पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं गढ़ीनेगी निकाय अध्यक्ष पद और 7 सदस्यों के पदों पर आज मतदान होगा। जबकि यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है, जिससे मुकाबला रोचक होगा। टिहरी जिले में नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष और 7 सदस्यों के पदों पर मतदान होगा। नगर पालिका परिषद, नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद को भी अनारक्षित रखा गया है।

Ad Ad

Ad