चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत :CUET-UG 2026 में युवराज पाण्डेय ने हासिल की 98.79 पर्सेंटाइल, क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में चम्पावत निवासी युवराज पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.79 ओवरऑल पर्सेंटाइल प्राप्त की है। 23 जून को घोषित परीक्षा परिणाम में मिली इस सफलता से परिवार, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

युवराज पाण्डेय उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर कार्यरत ललित पाण्डेय के पुत्र हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों में शानदार अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंग्रेजी में 98.88 पर्सेंटाइल, जीव विज्ञान में 97.79 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 96.85 पर्सेंटाइल, भौतिक शिक्षा में 99.61 पर्सेंटाइल तथा भौतिक विज्ञान में 98.49 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उन्होंने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

Ad Ad

युवराज की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और परिवार का सहयोग रहा। उनकी सफलता पर परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि CUET-UG देश की प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस वर्ष परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। ऐसे कड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में 98.79 पर्सेंटाइल हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। युवराज पाण्डेय की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।