नवीनतमनैनीतालहादसा

हल्द्वानी के KVM स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक, वीडियो देखें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम (KVM) स्कूल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की इमारत, परिसर में खड़ी दो स्कूल बसें और एक जनरेटर जलकर खाक हो गए। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। राहत की बात है कि घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे।

बता दें कि लखनऊ में बीते दिन 22 जून को कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। बता दें कि लखनऊ कोचिंक सेंटर अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे।

Ad Ad