चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

पानी की टंकी साफ करते समय महिला को आया हार्ट अटैक, छत पर ही मौत

ख़बर शेयर करें -

बाराकोट में हादसे से मचा हड़कंप, पति भी पत्नी की मौत से हुए बेसुध; क्षेत्र में शोक की लहर

लोहाघाट/चम्पावत। बाराकोट क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुखद हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर की छत पर पानी की टंकी साफ कर रही थी, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयगति रुकने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट निवासी कलावती देवी (50) रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने पति केदार सिंह अधिकारी के साथ घर की छत पर पानी की टंकी साफ करने गई थीं। बताया गया कि कलावती देवी टंकी साफ करने के लिए जैसे ही झुकीं, इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह छत पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ad Ad

पत्नी की अचानक मौत से पति केदार सिंह अधिकारी भी कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला की अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

घटना पर पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्मल माहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, संजय सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, राकेश सिंह बोहरा, नमन जोशी, नवीन चंद्र जोशी सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।