उधमसिंह नगरनवीनतमराजनीति

भाजपा नेत्री के राज्य महिला उद्यमिता परिषद का सदस्य नामित होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। भाजपा नेत्री मोहनी पोखरिया के राज्य महिला उद्यमिता परिषद का सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग अपर सचिव एमएम सेमवाल ने ऊधम सिंह नगर जनपद के अमाऊं खटीमा निवासी भाजपा नेत्री मोहनी पोखरिया को राज्य महिला उद्यमिता परिषद में सदस्य के पद पर नामित किया है। मोहनी पोखरिया के राज्य महिला उद्यमिता परिषद सदस्य बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, अंजू देवी, विमला बिष्ट, विमला मुडेला, रेनू भंडारी, डॉ. नवीन भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन धामी, भुवन भट्ट, विवेक रस्तोगी, ग्राम प्रधान माया जोशी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट, माया चंद आदि ने बधाई दी है।

Ad Ad