चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए के हमले में युवक घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए ने एक बार फिर से एक युवक पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक तेंदुए के हमले से बचने से सफल रहा। तेंदुए के हमले से युवक के हाथ में चोट आई है, जिसका उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि इन दिनों टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते तीन दिनों में तेंदुए के हमले का चौथा मामला सामने आया है। वहीं देर रात गीता बोहरा पुत्री सोबन सिंह बोहरा निवासी टनकपुर उम 26 साल अपने निजी वाहन से चम्पावत से टनकपुर आ रही थी। आठवां मील के समीप उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आफताब आलम ने बताया घायल बालिका को उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया है। वहीं आज सुबह निवासी सुमित कश्यप पुत्र किशन निवासी लोहाघाट रक्षाबंधन में बनने बनबसा आए थे। शुक्रवार सुबह वो बनबसा अपनी स्कूटी से लोहाघाट की ओर जा रहे थे, तभी करीब साढ़े छह बजे अमरु बैंड से कुछ पहले तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। घायल युवक के हाथ पर हमला किया गया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड