जनपद चम्पावतनवीनतम

आल वैदर रोड पर स्कूटी से छिटक कर महिला पुलिस कर्मी गहरी खाई में गिरी, मौत हुई

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। आल वैदर रोड पर धौन के समीप एक महिला पुलिस कर्मी स्कूटी से छिटक कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव निकालने के लिए पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वह छुट्टी से लौट रही थी। जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय के साइबर सेल में तैनात महिला पुलिस कर्मी अर्चना राणा (24) पुत्री महेंद्र सिंह राणा (खटीमा निवासी) स्कूटी (यूके 06 एडब्लू/ 7642) से शनिवार शाम को खटीमा से चम्पावत आ रही थी। तभी धौन-बनलेख के बीच सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी असंतुलित हो गई और वह पैराफिट से जा टकराई। महिला पुलिस कर्मी छिटक कर गहरी खाई में लुढ़क गई। पुलिस के अनुसार महिला पुलिस कर्मी 25 मार्च को छुट्टी पर गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला सिपाही के शव को खाई से निकाला। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी वाहन के झोंके से या उससे बचने के प्रयास स्कूटी का संतुलन बिगड़ा होगा। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस हादसे की परिजनों को जानकारी दे दी है। मृतका का पोस्टमार्टम आज होगा।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड