चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमपिथौरागढ़

UKSSSC exam result 2026 : चम्पावत जिले की दिव्या बनीं सहायक विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा बीते रोज सहायक निरीक्षक वर्ग -2 एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों हेतु आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें चम्पावत जिले की दिव्या ओली ने भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

मूल रूप से चम्पावत जिले के बड़पास गांव की रहने वाली दिव्या ओली का चयन सहायक विकास अधिकारी (ADO) के पद पर हुआ है। वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले के सीमांत झूलाघाट निवासी दिव्या के पिता सुरेश ओली झूलाघाट में व्यवसाय करते हैं, जबकि माता सुनीता ओली गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दिव्या ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

Ad Ad


दिव्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई झूलाघाट से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए नैनीताल का रुख किया, जहां से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनकी शैक्षणिक यात्रा लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का उदाहरण रही। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान दिव्या ने निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन को अपनी ताकत बनाया। उनका मानना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर रणनीति सही हो, तो सफलता निश्चित है। दिव्या की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। परिवार और रिश्तेदारों ने भी इसे मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताया।

Ad Ad