जनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान के होल्यार देहरादून में बिखेरेंगे खड़ी होली के रंग, दूरदर्शन में होगा प्रसारण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेतीखान क्षेत्र से होली एवं वसंतोत्सव समिति पिछले साल की तरह इस बार भी देहरादून दूरदर्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गायन करेगी। रविवार को खेतीखान से खड़ी होली गायन करने लिए होली कमेटी की टीम रवाना हो गई है। जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने होली कमेटी को टीका लगाने के बाद हरी झंडी दिखाकर होल्यारों की टीम को रवाना किया। होली कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मनराल के नेतृत्व में ये टीम देहरादून में कुमाऊं की नामी खड़ी होली गायन के रंग बिखेरेगी। होली कमेटी के सचिव देवेंद्र अली ने बताया कि पिछले साल के शानदार प्रदर्शन के बाद इस बार भी खेतीखान की होली टीम को दूरदर्शन की ओर से न्यौता दिया गया है। सोमवार को खड़ी होली गायन की दूरदर्शन के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की जाएगी। खड़ी होली गायन करने वाले होल्यारों की टीम में उपाध्यक्ष विजय मनराल, कोषाध्यक्ष किशोर जुकरिया, महेश जोशी, ललित जुकरिया, अनिल बोहरा, मदन मोहन कलखुड़िया, मुकेशराज देउपा, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह बोहरा, सतीश परध्यानी, शिवराज माहरा, चतुर सिंह बोरा, मुकेश बोहरा, हनुमंत ओली, दीपक मनराल शामिल हैं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड