चम्पावत में खुला आधुनिक डेंटल क्लीनिक, पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
![](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HotelShiva.jpeg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-02-16-at-17.59.52-1-1024x462.jpeg)
चम्पावत। मंगलवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में नए आधुनिक डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। पिथौरागढ़ रोड पर मधुवन होटल के सामने एचके क्लीनिक नाम से खुले क्लीनिक का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया। क्लीनिक कनलगांव वार्ड निवासी शिक्षक किशन सिंह बोहरा के पुत्र डॉ.मनोज बोहरा ने खोला है। डॉ.बोहरा ने बताया कि क्लीनिक में दातों से संबंधित सभी तरह के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर किशन सिंह बोहरा, रुद्र सिंह बोहरा, बीडीसी सदस्य शैलेंद्र बोहरा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-02-16-at-17.59.52-1024x462.jpeg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-02-16-at-17.59.51-1024x462.jpeg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2021-02-16-at-17.56.22-770x1024.jpeg)