टनकपुर

टनकपुर में रोडवेज के मृतक आश्रित ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। रोडवेज के मृतक आश्रितों ने नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रोडवेज वर्कशॉप में आरएम कार्यालय के समक्ष मृतक आश्रितों ने धरना शुरू किया है। मालूम हो कि मृतक आश्रित लंबे समय रोडवेज में नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा था कि 15 दिन में उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। मंगलवार को मृतक आश्रितों ने जल्द से जल्द भर्ती किए जाने मांग करते हुए रोडवेज वर्कशॉप में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि राज्य सरकार एवं रोडवेज के अधिकारियों द्वारा जब तक मृतक आश्रितों को रोडवेज में भर्ती नहीं किया जाएगा तब तक वह अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। धरना देने वालों में गौरव शर्मा, सचिन आर्य, मोहित, सुनील कुमार, पंकज पंत, कविता जोशी, गोपी देवी, कोमल, नीलम सिंह, शशांक त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड