नवीनतमराजनीति

लोहाघाट की चेयरमैनी के लिए 11 भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समय किया दावा

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। प्रदेश में जल्द नगर निकाय चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष 11 भाजपा नेताओं ने लोहाघाट पालिकाध्यक्ष पद के टिकट को लेकर अपना अपना दावा पेश किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वे के आधार पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, दीपक ओली, गीता ओली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व नामित सभासद रेनू गड़कोटी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व सभासद नवीन नाथ गोस्वामी, मनोज कुमार, विपिन गोरखा ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। जिलाध्यक्ष निर्मल ने कहा है कि पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जीत दिलाने के लिए पूरे समर्पण के साथ जुट जाएंगे।