पूर्णागिरि धाम में दर्शन को आया श्रद्धालु हुआ घायल
ADVERTISEMENTS
टनकपुर। रविवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर परिवार सहित वापस लौट रहा युवक गौरव शर्मा पुत्र अमित शर्मा निवासी निवासी रुद्रपुर काली मंदिर के समीप अचानक गिरकर घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार काली मंदिर के समीप स्थित मंदिर समिति के कार्यालय में एसडीआरएफ द्वारा किया गया। रविवार को ही उत्तराखंड पुलिस के फायरमैन राजेंद्र सिंह भंडारी अधिक गर्मी होने के कारण गिर गए। उनके सिर हल्की चोट आई। उनका उपचार भी काली मंदिर के समीप मंदिर समिति के ऑफिस में किया गया। उपचार एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा किया गया।

