उत्तराखण्डटिहरीदेहरादूनहादसा

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हुई, शोक की लहर

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने पुलिस जवान की दर्दनाक मौत। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी देवप्रयाग के तीन धारा क्षेत्र थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया था। अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी मृतक तनुज सिंह रावत 40वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे और वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध (अटैच) चल रहे थे। रावत कल 7 अप्रैल से अवकाश पर थे तथा आज तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। मूल रूप से चमोली के रहने वाले दिवंगत तनुज सिंह रावत 2 साल पहले 2023 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। सिपाही तनुज सिंह के आकस्मिक निधन पर पुलिस परिवार में शोक की लहर छा गई है। एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Ad

दिनांक – 08/04/2025 को पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे तथा वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध चल रहे थे, जो दिनांक: 07-04-2025 से अवकाश पर थे तथा दिनांक: 08-04-25 को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत श्री तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। दिवंगत श्री तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे तथा वर्ष 2023 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

Ad