चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत जिला अस्पताल में आज से 20 सितंबर तक अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगाएगी स्पेशलिस्ट कैम्प

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपदवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल चम्पावत में 18, 19 एवं 20 सितंबर 2026 को विशेष विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट कैम्प में अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।

Ad Ad

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देवेश चौहान ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस विशेष चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को अपने ही जनपद में बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिल सकेगा। विशेष रूप से ऐसे मरीज, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता है, निर्धारित तिथियों में जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से आयोजित यह शिविर लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर में आने वाले मरीजों के पंजीकरण, जांच और परामर्श की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मरीजों की सुविधा, पंजीकरण, जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के चिकित्सा शिविर महत्वपूर्ण हैं।