अल्मोड़ानवीनतमहादसा

हादसा : दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की चली गई जान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल संदीप आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक दोस्त का जन्मदिन मना कर लौट रहे थे, हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते समय खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।

नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने दोस्त विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहा था। इस बीच कॉलेज गेट के समीप मोड़ पर उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रहे संदीप का सिर फट गया और चेहरे और पैर पर भी गंभीर चोट आई। पीछे बैठे विजय कुमार के पैर और छाती में हल्की चोट आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Ad Ad

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी। बताया गया है कि संदीप के साथी विजय का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह ने बताया है कि स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। जिस वजह से संदीप गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।

Ad Ad