चंपावतटनकपुरनवीनतम

मां पूर्णागिरि धाम में हृदय गति रुकने से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक महिला का ​हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शीला देवी उम्र 60 साल पत्नी बाबूराम निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश काली मंदिर पहुंची थीं। जहां वे अचानक छाती में दर्द होने पर चक्कर आने से गईं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा महिला को नजदीकी मेडिकल कैंप में ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम द्वारा 108 के माध्यम से महिला को टनकपुर रेफर कर दिया। टनकपुर पहुंचने से पूर्व हुई महिला ने दम तोड़ डॉक्टर उमर ने बताया कि महिला की उप जिला चिकित्सालय लाने से पूर्व ही मौत हो गई थी। परिजन महिला का शव लेकर अपने घर चले गए।

Ad Ad