अल्मोड़ानवीनतमहादसा

अल्मोड़ा : शादी का सामान लेने जा रहे थे दूल्हे के जीजा, हादसे में गई जान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जैती क्षेत्र में सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दरअसल सोमवार शाम बांसधार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा शाम करीब 5:50 बजे उस समय घटित हुआ, जब बोलेरो वाहन लगभग 250 फीट नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खाई की गहराई और दुर्गम हालात के बावजूद टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायलों को बाहर निकाला। मृतक की पहचान देवेन्द्र कुमार (35) के रूप में हुई है, जो रानीखेत क्षेत्र के निवासी थे और दूल्हे के जीजा बताए जा रहे हैं। वहीं चालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति शादी के लिए जरूरी सामान लेने जा रहे थे। गांव में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया और परिजन गहरे सदमे में हैं। घायल चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

Ad Ad

Ad Ad