चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत के अनिल कोठारी ने बढ़ाया जिले का मान, UPSC परीक्षा में वैज्ञानिक पद के लिए हासिल की देशभर में 7वीं रैंक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद मुख्यालय चम्पावत के छतार वार्ड निवासी अनिल कोठारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अनिल ने भारत सरकार में वैज्ञानिक पद के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में देशभर में 7वीं रैंक प्राप्त की है।

अनिल कोठारी की इस उपलब्धि से पूरे चम्पावत जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है। विशेष बात यह है कि उन्होंने आर्थिक चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। इसी वर्ष अनिल ने देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (Indian Institute of Petroleum) से रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि भी प्राप्त की है। शोध एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और समर्पण का परिचायक है।

Ad Ad

परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने अनिल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच अनिल ने जिस दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ सफलता अर्जित की है, वह चम्पावत सहित पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अनिल कोठारी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चम्पावत जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।