देशनवीनतम

आंख खुलते ही लगा जोर का झटका, गैस सिलेंडर के दामों में लगी आग

ख़बर शेयर करें -

सरकारी ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दाम संशोधित करती हैं, नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होते ही देश की जनता को जोर का झटका लग गया है। देश की तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार 1 मई 2026 को गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं।

Ad Ad

सरकारी ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है। कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को यथावत रखा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से 19 किग्रा. वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ाए गए हैं। आज से यह सिलेंडर 3071 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2078 रुपये का था। वहीं, मायानगरी मुंबई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। यहां इस सिलेंडर के दाम 3024 रुपये हो गए हैं। पहले इस सिलेंडर के दाम 2031 रुपये थे।

कोलकाता में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 994 रुपये बढ़ाए हैं। अब से यह सिलेंडर 3202 रुपये में उपलब्ध होगा। पहले इसके दाम 2208 रुपये थे। बात चेन्नई की करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3237 रुपये हो गए हैं। पहले यह 2246.50 रुपये में बिकता था।

आज 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नए नियम लागू किए हैं। बता दें, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी तो रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाए बिना डिलीवरी नहीं की जाएगी। यह फैसला गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया है।

शहर का नामकमर्शियल गैस सिलेंडर के दामघरेलू गैस सिलेंडर के दाम
नई दिल्ली3071 रुपये913 रुपये
मुंबई3024 रुपये912.50 रुपये
कोलकाता3202 रुपये1011 रुपये
चेन्नई3237 रुपये928.50 रुपये
पटना3361 रुपये1011 रुपये
लखनऊ3194 रुपये950.50 रुपये
जयपुर3099 रुपये916.50 रुपये
Ad Ad