बागेश्वर

अपने कमरे में मृत पाए गए बागेश्वर के डीएसओ, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के जिला क्रीड़ा अधिकारी (डीएसओ) सीएल वर्मा अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। इसके बाद खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब काफी देर तक सीएल वर्मा अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो कार्यालय से कुछ कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। वर्मा अपने आवास पर चारपाई पर लेटे हुए थे। कर्मचारियों ने जब उन्हें जगाना चाहा तो वह नहीं उठे। इसके बाद कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो सीएल वर्मा की मौत हो चुकी थी। यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की ओर से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय में जानकारी दी गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Ad Ad
Ad Ad