उत्तराखण्डचंपावतनवीनतमबनबसा

नौकरी के लिए विदेश गया बनबसा का युवक फंसा, मैसेज भेज परिजनों को बताई है बर्बरता किए जाने की बात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। नौकरी के करने के लिए विदेश गया चम्पावत जिले के बनबसा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक बुरी तरह फंस गया है। उत्तराखंड के अन्य युवाओं के भी वहां पर फंसे होने की सूचना सामने आई है। किसी एक शख्स के माध्यम से बनबसा का युवक म्यांमार की कंपनी में काम करने गया था। युवक ने कंपनी में काम करने वाले किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से परिजनों को हालात के बारे में जानकारी दी है। बताया कि म्यांमार में उनके साथ बर्बरता की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को सारी जानकारी दी है। मामले की तफ्तीश शुरू हो गई है। पुलिस के मुताबिक बनबसा के गड़ीगोठ निवासी युवक कुछ समय पहले किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से नौकरी के लिए विदेश यानि म्यांमार के मेवडी नामक जगह गए। बताया जा रहा है कि वहां पर 150 सेअधिक अन्य राज्यों के भारतीय भी हैं। लेकिन यहां पर जाने के बाद से भारतीय युवाओं के संग बेरहमी से मारपीट होने की सूचना सामने आई है। बनबसा निवासी युवक के परिजनों ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए म्यांमार से संदेश आया है। जिसमें युवक ने यहां पर मारपीट, थर्ड डिग्री टॉर्चर करने की बातें कहीं हैं।
कहा कि सभी के फोन भी छीन लिए हैं। युवक ने किसी सफाई कर्मी के मोबाइल से मैसेज कर परिजनों को यह सूचना दी है। उसने कहा है कि काम करने से मना करने पर बुरी तरह मारा और पीटा जा रहा है। म्यांमार की यह कंपनी यानसैंग के चीईनीज होने की बात कही गई है। यहां फंसे युवाओं को हथकड़ी लगाकर अंधेरे कमरे में कैद किया गया है। बनबसा प्रभारी एसओ ललित पांडेय ने बताया कि गड़ीगोठ के युवक के फंसे होने की सूचना है। जिसकी तफ्तीश की जा रही है।

Ad Ad