चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

बाराकोट : बरदाखान के स्कूली छात्रों ने प्रस्तुत की ईमानदारी की मिसाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बाराकोट/चम्पावत। बाराकोट विकास खंड की ग्राम सभा बैड़ा निवासी नितिन कालाकोटी मोहित, कालाकोटी, पवन अधिकारी, रविराज सिंह अधिकारी भविष्य में अग्निवीर बनने का सपना देखकर प्रतिदिन की तरह सुबह मटियाल रोड पर दौड़ रहे थे। इस दौरान चिल्ल घोल के पास उन्हें एक लावारिस पर्स पड़ा मिला। बच्चों ने पर्स को उठाकर देखा तो उसमें 10,000 से अधिक की धनराशि तथा कुछ आवश्यक प्रपत्र थे।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि छात्रों ने पर्स राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भवान राम को दिया। भवान राम ने संपूर्ण क्षेत्र वासियों से पहचान बताकर अपना पर्स वापस प्राप्त कर लेने की अपील की है। बताया गया है कि सभी छात्र राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान में अध्यनरत हैं, जो भविष्य में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इन सभी छात्रों ने ईमानदारी की शानदार मिसाल प्रस्तुत की है। अन्य छात्रों को भी इनका अनुसरण करते हुए लावारिस वस्तुओं को उनके स्वामी तक पहुंचाने के लिए उचित प्रयास अवश्य करने चाहिए। कहा है कि इन छात्रों के माता-पिता को भी अपने पाल्यों को ईमानदारी के संस्कार सिखाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं बधाइयां। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी अपने छात्रों की ईमानदारी पर खुशी प्रकट की है।

Ad Ad
Ad Ad